Advertisements
Spread the love

मझगांव में यूट्यूब एवं दूरदर्शन शिल्पी प्रदीप पाल का आगमन, दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान 14–15 नवंबर

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । प्रखंड के मझगांव स्थित श्री श्री राधा गोविंद संकीर्तन समिति के पवित्र प्रांगण में पहली बार यूट्यूब एवं दूरदर्शन शिल्पी, गृहस्थधर्म व देहातत्व के प्रख्यात विश्लेषक एवं कथावाचक प्रदीप पाल जी का दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 एवं 15 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में पूर्व मुख्यमंत्री चांपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक मंडली ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि परिवार एवं शुभचिंतकों के साथ उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें। कार्यक्रम की तैयारी में आयोजक मंडली के बसंत मंडल, आशुतोष मंडल, आनंद मंडल, गौरांग मंडल, बंकिम मंडल, बेनूकोर मंडल, नीतिश मंडल, शिशिर मंडल, रंजीत मंडल, असीस मंडल, अंबुज मंडल, निशा कौर मंडल, असित मंडल, राधे खंडवाला, कृष्ण खंडवाला, सोयना मुंडा, बिस्वजीत मंडल सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

You missed