Advertisements
Spread the love

साहिबगंज (रणविजय गुप्ता) – कोोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” के मद्देनजर नियम तोडने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रशासन का डंडा चलना लगातार जारी है।इसी कडी में साहिबगंज जिला के बड़हरवा थाना ओर कोटालपोखर थाना क्षेत्र के श्रीकुंठ बाजार में रविवार को तीन दुकानों को दंडाधिकारी के मौजूदगी में प्रशासन के द्वारा सील किया गया।जिसमें बड़हरवा थाना क्षेत्र के थाना रोड पर स्थित क्लोथ सेंटर व सब्जी मंडी रोड स्थित भाई-भाई ड्रेसेस ओर श्रीकुंठ बाजार में न्यू जमरूल ड्रेसेस को संचालित होने पर सील किया गया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जिस-जिस दुकानों को सील किया जा रहा है,उसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दिया जा रहा है। सील किए गए दुकानदार के संचालक के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सहायक अभियंता अरविंद मुर्मू, कनीय अभियंता मोहित कुमार सहित दंडाधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

You missed