Advertisements
Spread the love

साहिबगंज (रणविजय गुप्ता) जिला अन्तर्गत रांगा थाना के बरमसिया गांव में शुक्रवार की देर संध्या में एक 13 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने फाँसी के फंदे पर झुलता हुआ बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना के बरमसिया गांव निवासी गुडू सोरेन के 13 वर्षीय पुत्री सीता सोरेन का शव फाँसी के फंदे पर झुलता हुआ पाया गया।जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रमोद टुडू, पुअनि भारती कुमारी घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर घटना की जाँच पड़ताल की। पुलिस ने शव को शनिवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप ।उक्त घटना को लेकर मृतिका के पिता के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्या यह बात सामने आई है कि मृतिका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You missed