Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी देवाशीष प्रधान ने दी. नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर, उपमहापौर, अपर नगर आयुक्त, सभी नगर प्रबंधक, सहायक एवं कनिय अभियंताओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने मिलकर अलग- अलग किस्म के लगभग 100 पौधे लगाए. इस अवसर पर महापौर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आवाहन किया. वहीं उपमहापौर अमित सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के विषय में जानकारी दी और अपर नगर आयुक्त द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम के अनुसार इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन के बारे में जानकारी दी गई. प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अबआदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कुल 500 पौधों का पौधारोपण वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराया जाएगा. वहीं सरायकेला जिला में अलग-अलग सरकारी पद पर कार्यरत वैसे कर्मी जिनकी मौत कोरोना के कारण हो गई उनकी याद में पौधरोपण किया गया. इनमें से सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सरायकेला- खरसावां स्वर्गीय विजय कुमार पासवान, सहायक शिक्षक सरायकेला खरसावां स्वर्गीय कृष्ण किशोर महतो, प्रयोगशाला प्राविधिक स्वर्गीय भीष्म देव कुमार, सहायक शिक्षक सरायकेला खरसावां स्वर्गीय विनोद कुमार महतो. सहायक अभियंता सरायकेला खरसावां स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार सिंह, के नाम पर पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

Advertisements

You missed