Advertisements
Spread the love

काण्ड्रा – गुरुवार को वट सावित्री पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं वट वृक्ष की पूजा की। सुबह से ही कांड्रा थाना परिसर शिव मंदिर स्थित लगे वट वृक्ष के पास सोलह श्रृंगार कर महिलाएं पहुंचने लगी। वहीं स्थानीय मंदिरों में पूजा का दौर भी सुबह से चलता रहा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल मनाया जाने वाला यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष फलदायी है। उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वट सावित्री की पूजा बरगद की छांव तले मंदिर परिसर में विधि विधान से सुहागिन महिलाओं ने किया।
सुहागिन महिलाएं सुबह सज धज कर सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष के चारों ओर सात फेरे लेते हुए रक्षा सूत्र बांध कर सुखद जीवन तथा अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सावित्री सत्यवान की पौराणिक कथा पढ़कर माताओं ने अपने नव वधू को सुनाई।

Advertisements

You missed