Advertisements
Spread the love

काठीकुंड प्रखंड में कुल 74.62% मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग मतदान सम्पन्न . . .

काठीकुंड : झंटु पाल 

Advertisements

आम लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के दुमका लोकसभा चुनाव में काठीकुंड प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ। मतदाता सुबह सात बजे के पूर्व से ही मतदान केंद्र के बूथों पर मतदातों की लंबी कतार थी। काठीकुंड प्रखंड क्षेत्र के कुल 61 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। युवा वोटर काफी उत्साह और तेजी के साथ मतदान किया ।

वहीं केंद्रों पर सुबह मतदाता की संख्या की काफी तेजी थी। जैसे जैसे ही गर्मी बढ़ती गई वैसे वैसे संख्या कम होती गई। दोपहर के समय कई मतदान केंद्र पर संख्या कम होती दिखाई दी। लेकिन गर्मी में युवा और महिला वोटरों में काफ़ी उत्साह देखा गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर लोग अपने-अपने घरों से निकलकर अपना मत का प्रयोग कर राष्ट्र के प्रति अपने जिम्मेदारी निभाई।

बता दें की प्रखंड क्षेत्र के कुल 64 बूथों पर कुल मतदान 74.62% प्रतिशत सुबह सात से शाम 5 बजे तक हुआ। वही सबसे अधिक मतदान केंद्र तिनशुलिया 86% रहा और सबसे कम मतदान जोगीदुबा 58.85% मतदान केंद्र हुआ है। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात थी।