Advertisements
Spread the love

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने गम्हरिया प्रखंड में किया योजनाओं का निरीक्षण

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

योजनाओं को बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश

गम्हरिया: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन एवं मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय वर्णवाल ने मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक महेंद्र उरांव द्वारा तैयार बागवानी मिशन का अवलोकन किया गया। इसके बाद सिंचाई योजना और आवास योजना की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले सभी विकास योजनाओं को अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक और जिला ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली। यह दौरा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You missed