Spread the love

चाण्डिल ( फनिभुषण मूर्मू ) सरायकेला जिला के चाण्डिल प्रखंड अन्तर्गत खुँटी पंचायत केदारडीह मुसरीबेड़ा निवासी सावित्री सिंह मुण्डा पति श्रीपति सिंह मुण्डा ने खुँटी पंचायत के पूर्व मुखिया छुटू सिंह मुण्डा विनोद सिंह मुण्डा व अन्य पर जान से मारने की धमकी एवं जमीन पर अबैध दखल करने को लेकर चौका थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।शिकायत में लिखा है कि छुटू सिंह मुण्डा विनोद सिंह मुण्डा व अन्य द्वारा मौजा मुसरीबेड़ा खाता नम्बर 124 प्लाॅट नम्बर 21 रकवा 19 डिसमिल मेरे जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। शिकायत कर्ता ने बताया कि उनके पास जमीन का खतियान भी है। इस जमीन को पर जबरन हल चलाने दौरान मारपीट व धमकाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय के आदेश पर चौका थाना द्वारा छुटू सिंह मुण्डा विनोद सिंह मुण्डा व अन्य को अशांति नहीं फैलाने का आदेश दिया था।लेकिन आदेश के बावजूद छुटू सिंह मुण्डा विनोद सिंह मुण्डा व अन्य द्वारा उक्त जमीन को लेकर भुक्तभोगी सावित्री सिंह मुण्डा और उसके पति श्रीपति सिंह मुण्डा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Advertisements

You missed