Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : SSP डाक्टर एहतेशान वाकारिब ने पुलिस महकमे के लिए प्लान आप एक्शन…

दीपक नाग …✍️

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना देर किए SSP डाक्टर एहतेशान वाकारिब (IPS) के हाथों जिले का कमान सौंपा। जाहिर है पुलिस प्रशासन के कुछ तो कमियां रही होगी जिस कारण पिछले कुछ महीनों में लौह नगरी जमशेदपुर में हत्या, डकैती, चोरी और गुंडागर्दी का ग्राफ बेतहाशा बढ़ती गई। जिसका कारण विपक्षी राजनीतिक दल हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेने से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ा। दुसरी ओर जमशेदपुर पुलिस महकमे से आम लोगों का विश्वास खराब होने लगी।

जाहिर है, शासन व्यवस्था जब फेल होता है तो राज्य के कप्तान पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजमी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना वक्त गंवाए SSP डाक्टर एहतेशान वाकारिब (IPS) को इस माह के पहली तारीख को जिम्मेदारी सौंपा गया।

उल्लेखनीय है कि, झारखंड मे अवैध रूप से नशीले पदार्थ, ड्रग्स, लाटरी का टिकट, अवैध बालू तस्करी रातों रात जन्म नहीं लिया। पीछले कुछ वर्षों में यह गोरखधंधे पैर पसारने मे कामयाब हुई है। बता दूं कि, लगभग दो महीने पहले घाटशिला पुलिस ने ड्रग्स पैडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पत्रकारों को बताया गया था कि, इस नशीले ड्रग्स पदार्थों का संचालन सरायकेला-खरसावां जिले चलाया जाता है। क्या गिरोह का सरदार तक पुलिस का हांथ पहुंच सका? नशीले पदार्थ, लाटरी या बालू तस्करी जैसी अवैध धंधे जिले मे शहरों से लेकर कस्बों तक समाये बैठें हैं। घाटशिला अनुमंडल भी इन अवैध धंधों से अछूता नही है।

समाज के बुद्धिजीवि वर्गों का मानना है कि, नये पदा स्थापित SSP डाक्टर एहतेशान वाकारिब जिले की जिम्मेदारी लेने के बाद अचुक कदम उठाए हैं। विभागीय टीम का सफल सहयोग मिले तो जिले से क्राइम खत्म होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

वैसे आम लोगों का यह भी सोच है कि, झारखंड सरकार को संज्ञान में लेते हुए कम-से-कम दो चीजें करना चाहिए। पहला प्रत्येक थाने में स्थित सारे कमरों मे CCTV लगवाना चाहिए, साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग के वाहनों में GPRS व्यवस्थित करना चाहिए। और इनका सेंट्रलाइज्ड मानिटेरिंग एक डिविजन अलग से होना चाहिए। ताकि, आम लोगों के सुरक्षा पर लगे पुलिस तंत्रों को भी निगाहें रखा जा सके। 

पुलिस के नया कप्तान क्षेत्र के परिस्थिति और स्थितियों को बेहतरीन समझने के बाद ही अपने अपनी रणनीति को पृष्ट भुमि पर उतारे होंगे। बैठक में महकमे के तमाम पुलिस अधिकारियों के लिए सात बिंदु का एक “प्लान आप एक्शन” प्रस्तुत किया। जिस अमल करते हुए टीम को काम करने की हिदायत दी।

बीते रविवार के दिन जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार मे यह बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें SSP ने निम्नलिखित “प्लान आप एक्शन” प्रस्तुत किया और सभी को अविलंब इस मापदंडों पर काम आरंभ करने का निर्देश दिया –

(१) आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें।

(२) थाना क्षेत्र में अगर अवैध रूप से चलने वाली जूआ, लाटरी, ड्रग्स और बालू तस्करी चलने पर थाना प्रभारी जबाब दाही होंगे।

(३) अवैध हथियार या आग्नेयास्त्रों का एंटी क्राइम तलाशी चलाना है।

(४) ट्राफिक चेकिंग को दायरे में रह कर करें और ट्राफिक नियमों पर जागरूकता बढ़ाएं।

(५) दागी और गुंडों को बुलाकर थाना हाजिर कराए और कायदे से रहने का हिदायत देंगे।

(६) थाना गस्ती, पीसीआर और टैंगो मोबाइल २४ घंटे पेट्रोलिंग करेंगे। बैंक, वित्तीय संस्थान, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप, एटीएम को विशेष रूप से ध्यान देंगे।

(७) स्कूल, कालेज और पार्क के पास छेड़खानी और चेन छिनताई को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे।

 

You missed