Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय कुमार मिश्रा) – सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरे इच्छाशक्ति के साथ लगी हुई है। इसी के तहत गुरुवार को वे झारखंड की पूर्व गृह सचिव जे बी तुविद से उनके चाईबासा स्थित आवास पर मिली। तथा नगर के पांच महिला समूहों को खादी बोर्ड द्वारा अगरबत्ती बनाने हेतु स्वीकृत मशीन के बारे में जानकारी देने के साथ साथ इसकी सफल संचालन के लिए विचार विमर्श किए। इस संदर्भ में तुविद ने बताया कि इन महिलाओं को बोर्ड द्वारा संबंधित ट्रेड पर 20 दिन की प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे महिलाएं उद्योग चलाने के सारे गुर सीख कर आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि ये तो एक शुरुआत है। धीरे धीरे सभी महिला समीतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें भी रोजगार से जोड़ा जाएगा। और प्रयास रंग लाएगा। इसके पश्चात खादी बोर्ड़ द्वारा अनुदान पर देने वाले अगरबत्ती बनाने वाला मशीनों का निरीक्षण किया। मौके पर दुखु राम साहू व बबन कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You missed