
भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर 121वी पुण्यतिथि पर नमन किया।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास में एक ऐसे नायक थे। जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी-मूलवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।
Related posts:

