

सरायकेला-खरसवां(ब्यूरो) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राममड़िया बस्ती में शाम ढ़लते ही शराबियों और जुआरियों अड्डा बाजी के कारण लगातार मारपीट की घटना होती रहती है । बीते दिन
राममड़िया बस्ती निवासी एक बुजुर्ग दम्पति आलो कुम्हार देवी और उसके पति अमूल्य कुम्हार दिनांक 18/05/2021 को मारपीट मामला दर्ज को लेकर आदित्यपुर थाना का चक्कर लगा रहे हैं । वही के पटेल लोहार एंव विजय लोहार आलो कुम्हार देवी के घर में घुसकर उसके पति और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया । बताया जा रहा है कि गांजा के नशा में आकर दम्पति के साथ मारपीट किया । पत्नी आलो कुम्हार देवी के सामने पति के साथ मारपीट करने अभद्र व्यवहार और गाली गलौज देने लगा । स्थानीय लोगों भीड़ जुटने पर भी अमूल्य कुम्हार को पीटता रहा । स्थानीय लोगों का कहना है कि नशेडियों का विरोध करने के कारण अमूल्य कुम्हार के साथ मारपीट किया। इससे पहले भी एक बार मारपीट की घटना हुआ था तो आदित्यपुर थाना में सुलाह कराया गया था । राममडिया बस्ती आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा बाजी एवं जुआरियों का अंड्डा बन जाता है । नशाखोरी के विरोधप्रदर्शन किया जाने पर मारपीट होता रहता है । वही आदित्यपुर थाना न्याय करने में जुटी रहती ।


