Advertisements


जमशेदपुर/पोटका – पोटका थाना अंतर्गत तिरिंग के पास सेवानिवृत्त शिक्षक विजन सरदार के घर अनियंत्रित होकर टेलर घर में घुसा बाल बाल बचे घर के लोग. घटना हाता स्थित तिरंग गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक विजन सरदार की पत्नी परानी सरदार ने बताया कि सुबह के 7 से 7.30 बजे के अंदर जमशेदपुर गम्हरिया से कोयला लदा ट्रेलर रुंगटा माइन्स चालियामा जा रहा था कि इस बीच हाता से राजनगर जाने वाला मुख्य सड़क के किनारे स्थित तिरंग गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर सेवानिवृत्त शिक्षक के घर घुस गया हालांकि घर के बाहर बालू और ईंट रखा होने के कारण घर के अंदर घुसने से बच गया जिसके कारण परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं. इस घटना से परिवार वाले काफी डरे सहमे हुए हैं इनका कहना है की हाता चाईबासा मुख्य सड़क में बड़े तेज रफ्तार से ट्रेलर गुजरता है काफी डर लगता है.
Advertisements

Related posts:
कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 दिसंबर को चाईबा...
SARAKELA NEWS : सर्टिफिकेट जांच के नाम पर विभाग द्वारा मांगे जा रहे पैसे का एकीकृत सहायक अध्यापक संघ...
Saraikela : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयो...

