Spread the love

हरे साग-सब्जी भी निर्धारित दर से अधिक बिके तो करें कॉल-9060319223…………………..

सरायकेला (Sanjay Mishra) – कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामले और ऐसे में बाजार में कीमतों की उठापटक आमजन को विशेष रुप से प्रताड़ित करने वाली साबित हो रही है। इतना तक बताया जा रहा है कि कोरोना संकटकाल में कुछ कालाबाजारी अपना स्वार्थ साधते हुए मौके का लाभ उठाकर बाजार के मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करते रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इस कोरोना संकटकाल सेकंड फेज में विशेष तैयारी कर रखी है। जिसके तहत उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमत पर नियंत्रण रखने के लिए छापामारी दल फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। साथ ही सरायकेला खरसावां जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उपलब्ध कराए गए बाजार मूल्य तालिका के अनुसार थोक एवं खुदरा सामग्रियों के दर निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसमें निर्धारित दर से किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव कि शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं महामारी रोग अधिनियम 1897 की धारा 2, 3 एवं 4 के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी व्यवस्था की निगरानी सहित हरे साग सब्जी के दर का निर्धारण भी कृषि बाजार उत्पादन समिति सरायकेला के प्रधान सचिव की निगरानी में किया जाएगा। ऐसे किसी भी कालाबाजारी के कृत्य शिकायत 9060319223 पर की जा सकेगी।

Advertisements

जिला द्वारा निर्धारित किए गए बाजार मूल्य रू-

  1. उत्तम चावल- रू 2700 से रू 2800 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 30 से रू 32 प्रति किग्रा।
  2. मध्यम चावल- रू 2400 से रू 2500 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 26 से रू 28 प्रति किग्रा।
  3. अरहर दाल- रू 10400 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 110 प्रति किग्रा।
  4. मसूर दाल- रू 7800 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 82 प्रति किग्रा।
  5. चना- रू 6200 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 65 प्रति किग्रा।
  6. चीनी- रू 3900 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 42 प्रति किग्रा।
  7. सरसों तेल बोतल- रू 170 प्रति लीटरय खुदरा मूल्य रू 175 प्रति लीटर।
  8. आटा लूज-रू 2300 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 25 प्रति किग्रा।
  9. आलू- रू 1200 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्यरू रू15 प्रति किग्रा।
  10. प्याज- रू 1600 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 20 प्रति किग्रा।
  11. गेहूं- रू 19500 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 22 प्रति किग्रा।
  12. चना दाल- रू 71000 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 76 प्रति किग्रा।
  13. उड़द दाल- रू 10000 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू105 प्रति किग्रा।
  14. मूंग दाल- रू 10000 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 105 प्रति किग्रा।
  15. वनस्पति तेल पाउच- रू 155 प्रति लीटरय खुदरा मूल्य रू 160 प्रति लीटर।
  16. सोयाबीन रिफाइंड- रू 150 प्रति लीटरय खुदरा मूल्य रू 155 प्रति लीटर।
  17. गुड-रू 3500 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 40 प्रति किग्रा।
  18. मैदा- रू 2200 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 25 प्रति किग्रा।
  19. चूड़ा- रू 2600 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 30 प्रति किग्रा।
  20. पशु आहार-रू 2200 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 25 प्रति किग्रा।
  21. चोकर- रू 2000 प्रति क्विंटलय खुदरा मूल्य रू 22 प्रति किग्रा।

छापामारी के लिए गठित किए गए जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वायड: –

सरायकेला अनुमंडल के लिए- सरायकेला अनुमंडलाधिकारी, जिला माप तौल निरीक्षक एवं जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल।
चांडिल अनुमंडल के लिए- चांडिल अनुमंडलाधिकारी एवं बाजार समिति सरायकेला के पणन सचिव के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल।
प्रखंड स्तर पर गठित फ्लाइंग स्क्वायडरू-
सरायकेला- कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला स्थापना उपसमाहर्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला।
खरसावां- कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला खरसावां गणेश महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां।
कुचाई- आईटीडीए परियोजना निदेशक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई।
गम्हरिया- अपर समाहर्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया।
राजनगर- प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजनगर।
चांडिल- प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चांडिल।
नीमडीह- भू अर्जन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह।
ईचागढ़- प्रखंड विकास पदाधिकारी ईचागढ़ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ईचागढ़।
कुकड़ू- जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुकड़ू।

Advertisements

You missed