
सरायकेला- खरसावां (विकास कुमार)
सरायकेला-खरसवाॅ जिला के सदर थाना अंतर्गत गोहिरा गांव में बीती देर रात वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय आकाश मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। मृतक अपने गांव के घर में माता पिता के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ था। उसके कमरे की खिड़की खुली थी और वह खिड़की किनारे ही सोया था। उसका मोबाइल का नेट भी आन था। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और मृतक के बाएं हिस्से पर आघात हुआ। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घर के दीवार में भी दरार आ गई। घटना की सूचना पाकर आज सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी है। मृतक आकाश मंडल अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela News : सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में काम के दौरान 30 वर्षीया महिला कामगार की दुर्घटना से हुई मौ...
सरायकेला। मध्यान भोजन योजना अंतर्गत संचालित जीरो बैलेंस अकाउंट से संबंधित रिपोर्ट समय से प्रखंड संसा...
उज्वला योजना पार्ट 2 योजना के तहत् 40 लाभुकों को गैस सेट देकर विधायक नेे योजना का शुभारम्भ किया........

