Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (विकास कुमार) भीषण गर्मी के इस मौसम में हुई बेमौसम बरसात ने सरायकेला जिला मुख्यालय की सूरत बिगाड़ दी है। चंद घंटे हुई बारिश में ही सराइकेला नगर पंचायत प्रशासन की तैयारियों के दावों का पोल खोल दी है। कई जगहों पर जलजमाव तथा कीचड़मय स्थिति दिख रही है। सबसे हैरतअंगेज तस्वीर सरायकेला सिविल कोर्ट की दिखी। जहां पूरा कोर्ट परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। कोर्ट के दोनों प्रवेश द्वार पूरी तरह से जलमग्न दिख रही है तथा पूरा परिसर मानो तालाब में तब्दील हो गया। जिस कारण कोर्ट में आने जाने वाले वकील, जजों तथा आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। हर बारिश के बाद होने वाली इस स्थिति को लेकर वकीलों में खासी नाराजगी है। सरायकेला सिविल कोर्ट के बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील ओम प्रकाश ने बताया कि जब कहीं बारिश होती है तो कोर्ट का ऐसा ही नजारा होता है। जिससे सभी को काफी परेशानी होती है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थान में जल निकासी की सही व्यवस्था होनी चाहिए। अगर जलजमाव होता भी है तो इसे जल्द निकास किया जाना चाहिए

Advertisements