Spread the love

आगामी रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में रामगढ़ हुई शांति समिति की बैठक, रामगढ़ थाना हुई शांति समिति बैठक…

रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार 

आगामी रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन की अध्यक्षता रामगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को पर्व के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वहीं उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया। जावेद हुसैन ने कहा कि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु यह बहुत जरूरी हैं कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में कहीं भी कोई अफवाह सामने आने पर उस पर त्वरित कार्य एवं अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से भी किसी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों/थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06553 222005 देने की अपील की गई।
शांति समिति की बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने एवं इसे सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जिला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों / कर्मियों को सतर्क रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी प्रकार का संदेह होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को डीजे के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी क्षेत्र से डीजे के माध्यम से आपत्तिजनक गीत बजाए जाने से संबंधित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…