Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को झारखंड में अमलीजामा पहनाने

पहुंचे राज्यपाल देवघर….

देवघर – राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को झारखंड में अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य देवघर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस हिंदी विद्यापीठ एवं ए.एस कॉलेज के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements

इसके अलावे कार्यक्रम समारोह समापन के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी एवं प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन आदि उपस्थित थे।

 

You missed