Advertisements
Spread the love

सड़क हादसों में अब तुरंत मिलेगी मदद: सरायकेला पुलिस को फर्स्ट एड और ब्रीथ

एनालाइजर संचालन की विशेष ट्रेनिंग

रिपोर्ट : जगबंधु महतो

सरायकेला: आम लोगों की सुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरायकेला जिला पुलिस द्वारा शनिवार को सरायकेला टाउन हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) और ब्रीथ एनालाइजर मशीन के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी, डॉ. चंदन एवं डॉ. अनिर्बन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति और अन्य घटनाओं में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन के सही उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच प्रक्रिया तथा कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया गया। चिकित्सकों ने फर्स्ट एड के विभिन्न पहलुओं पर

व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए मौके पर डेमो प्रस्तुत किया, जिससे पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर तरीके से कार्य करने की समझ मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील सहायता देने के लिए तैयार करना है, ताकि दुर्घटना या संकट की घड़ी में लोगों की जान बचाई जा सके।

You missed