BySanjay Mishra

Jan 11, 2022
Spread the love

महेशकुदर और छोटानागपुर कॉलेज में 15 से 18 किशोरों का

लगा टीकाकरण शिविर…

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के हेंसल स्तिथ छोटानागपुर कॉलेज एवं महेशकुदर के शहीद निर्मल महतो विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया।जहां 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर किशोरियों को कोरोना का पहला टीका(कॉ-वैक्सीन) लगाया गया। छोटानागपुर कॉलेज में कुल 136 किशोरों को कोरोना का पहला डोज दिया गया। वहीं महेशकुदर शहीद निर्मल महतो आवासीय विद्यालय में लगे शिविर में कुल 140 किशोरों को वैक्सीन दिया गया।

Advertisements

जिसमें 120 किशोरों को कोवैक्सीन एवं 18 प्लस के 20 लोगों को कोविसील्ड वैक्सीन दिया गया। बता दें कि महेशकुदर शहीद निर्मल महतो विद्यालय में वैक्सिनेसेन शिविर को सफल बनाने में स्कूल के प्रधान प्रचार्या ने मानिक महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिन्होंने शिविर के एक दिन पहले विभिन्न गांवों का भ्रमण कर एवं माइकिंग के जरिये प्रचार प्रसार किया था।

जिसके नतीजन उनका प्रयास रंग लाया,और देखते ही देखते कई किशोर व किशोरियां लंबी कतार बन गई। महेशकुदर में वैक्सीनेशन कराने में प्रधान आचार्या मानिक महतो,पंचायत समिति सदस्य बिमला महतो,घासीराम महतो,अश्विनी कुमार महतो,संजय कुमार महतो,अमरनाथ महतो,निर्मल सोरेन,पवन,पूर्णिमा,कविता,विद्या सागर प्रमाणिक ,अभिषेक महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed