Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केंदाडांगरी में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बने भव्य काली पूजा पंडाल का मंत्री दीपक बिरुआ ने किया उद्घाटन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ तथा विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं क्लब के मुख्य संरक्षक सरोज महापात्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद सभी अतिथियों ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

इस अवसर पर पूजा कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव के लोगों में एकजुटता और बेहतर संगठन की भावना मजबूत होती है. वहीं विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि केंदाडांगरी जैसे छोटे से गांव में क्लब द्वारा इतना भव्य पंडाल बनाकर मां काली की पूजा-अर्चना करना सराहनीय पहल है. उन्होंने क्लब के मुख्य संरक्षक सरोज महापात्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरोज महापात्र ने केंदाडांगरी गांव में भव्य पूजा का आयोजन कर गांव को शहर जैसा स्वरूप दे दिया है.

मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि गांव में प्रत्येक वर्ष इसी तरह मां काली की पूजा का आयोजन होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक विरासत कायम रहे. उन्होंने भव्य काली पूजा के आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों को बधाई दी.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सागर पूर्ति, जिला परिषद सदस्य बाघराय सोरेन, पूर्व परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, राजीव महापात्र, सूखेन माइति, नंदन माइति, कुशल महापात्र, खोगेन माइति, नोटन दास, जीत महापात्र, तुषार महापात्र, तपन महापात्र, सुजीत माईती, बैद्यनाथ महाली समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

You missed