Advertisements
Spread the love

सीनी के कल्याण गुरुकुल के 28 स्मार्टफोन असेम्बली टेक्नीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र…

सरायकेला -संजय मिश्रा । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 37वें बेच ट्रेड स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन का फ्लैग ऑफ़ शिरोमणि गुरुकुल परिसर में हुआ, जिसमें कुल 28 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मौक पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रेजा फाउंडेशन के ऑप्रेशन टीम के प्रबंधक रविश वासवन ने द्वीप प्रज्वलित कर किए। इसके बाद रविश वासवन ने अपने हाथों से प्रशिक्षणार्थियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंगलोर में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया और उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में स्मार्टफोन मनुष्य का बहुत ही जरूरतमंद व उपयोगी वस्तु बन गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कल्याण गुरुकुल यहां के बेरोजगार युवाओं को स्मार्टफोन असेम्बली टेक्नीशियन का ट्रेनिंग देकर रोजगार करने का लायक बनाने का काम कर रही है जो एक सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने बेहतर प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण गुरुकुल के प्राचार्य रूपन राय ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन सर्वेश सिंह ने की। मौके पर कल्याण गुरुकुल सीनी के प्राचार्य रूपन राय, समाजसेवी हेमसागर प्रधान, गुरुकुल के ट्रेनर सर्वेश सिंह, विभीषण प्रामाणिक, काजल शुक्ला, नरेश आर्या, हीना पासवान, संगीता देवी, शिवान्स कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाजसेवी हेमसागर प्रधान द्वारा दी गई।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित