केनाल में नहाने के दौरान सालमपाथर गांव की महिला को मिर्गी का दौरा पड़ने पर हुई मौत…
जगबंधु महतो गम्हरिया: जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत सालमपाथर गांव महिला को मिर्गी का दौरा आने से उसके मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सालमपाथर की महिला केनाल मे नहाने गई थी। नहाने के दौरान अचानक उसे मिर्गी आ गए। जिसकी वजह से वह पानी में डूब गई और उसकी मृत्यु हो गई । महिला की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
Advertisements

Advertisements

मृतका का मायका जमशेदपुर के मानगो कुमरूम बस्ती में है और इसकी एक बेटी है। घटना के बाद परिजनों में मायूसी छा गई है। वहीं महिला का नाम सोमवारी हेमब्रम बताया जा रहा है। घटना रविवार सुबह 8 बजे के आसपास की जिस समय महिला नहाने गए थी। वहीं ग्रामीणों की मदद से महिला को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

