Advertisements
Spread the love

मासिक लोक अदालत में 29 मामलों का निपटारा ₹3.83 लाख का राजस्व प्राप्त

Advertisements

संवाददाता  :  जगबंधु महतो

सरायकेला – खरसांवा । झालसा, रांची के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में मासिक लोक अदालत का आयोजन 26 जुलाई (शनिवार) को किया गया। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रामशंकर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लोक अदालत सरायकेला और चांडिल अनुमंडल न्यायालय परिसरों में आयोजित हुई, जिसमें कुल सात पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों के माध्यम से कुल 29 मामलों का निपटारा किया गया। इससे न सिर्फ न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ, बल्कि आम लोगों को भी त्वरित न्याय मिला।
लोक अदालत की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि ₹3 लाख 83 हजार रुपए का राजस्व संग्रहण रहा, जिसे प्रशासनिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। लोक अदालत में लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही। बड़ी संख्या में वादियों ने इसका लाभ उठाया और अपने मामलों का समाधान त्वरित व सौहार्दपूर्ण तरीके से प्राप्त किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस तरह के आयोजनों से आम जनता को न्यायिक सुविधा सुलभ कराने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

You missed