
खिजरी के पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजूर का मनाई गयी 43वीं पुण्यतिथि

राँची/नामकुम । शनिवार को खिजरी के लोकप्रिय,कर्मठ, जुझारू और ईमानदार पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि मनाई गयी l पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजूर जी की पुण्यतिथि में आयोजित श्रद्धांजलि सभा नामकुम सदाबहार चौक स्थित विधायक का प्रतिमा के पास आयोजित थी l श्रद्धांजलि सभा शुरू होने के पहले खिजरी के पाहन लोंदई पाहन, पाइन भोरा बिरसा पाहन के द्वारा रूढ़िगत और परंपरा के तहत विधिवत पूजा करके प्रारम्भ किया गया l इसके बाद चौक स्थित पूर्व विधायक स्व उमराव साधो कुजूर की प्रतिमा में पूर्व विधायक की धर्मपत्नी तुलसी कुजूर, लोंदाई पाहन, राजकिशोर महतो, लाल कालीचरण नाथ शाहदेव और अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा पूर्व विधायक की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया l आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता आरती कुजूर ने किया, सभा का संचालन खिजरी के उप मुखिया सुजीत सिन्हा ने किया l सभा को सम्बोधित करते हुए लाल काली शरण नाथ सहदेव ने कहा कि स्व उमराव साधो कुजूर जैसे विधायक आज के समय में मिलना मुश्किल है, शिक्षा और विकास में उनका काम आज भी याद किया जाता है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि स्व उमराव साधो कुजूर खिजरी ही नहीं पुरे प्रदेश के लिए उदाहरण हैँ, उनके द्वारा किया गया काम के कारण ही आज भी लोग उनको याद करते हैँ, आज कई लोगों का परिवार सुखी पूर्वक जीवन जी रहे है इसका वजह साधो कुजूर ही हैँ कई लोगों को नौकरी लगवाया, कई के जीवन संवारा, कोई भी लोग उनके पास से दुखी नहीं होते सबका काम समय पर करते थे, गलत का हमेशा विरोध किया हमेशा समाज को सही दिशा दिखाया आज उनके अधूरे काम को उनकी सुपुत्री आरती कुजूर कर रही है,कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक की धर्मपत्नी तुलसी कुजूर उपस्थित थीं l सभा को लोंदाई पाहन, बरगावां के मुखिया अनीता तिर्की, समाजसेवी लाल कालीचरण नाथ शाहदेव, आरती कुजूर,लाल खटंगा के पूर्व मुखिया रितेश उरांव,वार्ड सदस्य अशोक महतो,वार्ड सदस्य सुमरी कुजुर, अंजलि लकड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा सिंह,लक्ष्मी कुमारी, नीलम लकड़ा,प्रज्ञा भारती,पुष्पा चौधरी,पुष्पा टोप्पो रीना कुजूर,संजय कुजूर, बिरसा पहन, अनिरुद्ध पांडे,बबिता वर्मा, सुचिता टोप्पो,पार्वती तिर्की रोशनी देवी शनिचारिया देवी लक्ष्मी देवी, श्वेता केरकेट्टा,रूपम झा,दुर्गा कच्छप,सुबोध सिंह, सबीना टोप्पो, फूलो महली मनीषा टोप्पो सहित कई लोग उपस्थित थे ।

