Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता 


दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में सनातन संस्कृति पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि भारत में सबसे ज्यादा पूजा होती है,लेकिन टैलेंट चीन जैसे देशों में पैदा होते हैं उनकी विकृत मानसिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके तिरस्कारपूर्ण दृष्टिकोण को उजागर करता है।

इसी के विरोध में दुमका के टिन बाजार चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान को करोड़ों सनातनियों की आस्था पर सीधा प्रहार बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने तीखे संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान न केवल शर्मनाक है,बल्कि यह उनकी सोच की दिवालियापन को भी दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री के हिसाब से पूजा-पाठ और आस्था का कोई महत्व नहीं है,तो क्या अब हमें पूजा-पाठ करना छोड़ देना चाहिए? क्या उनके इस तर्क के अनुसार हमें धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए.उन्होंने आगे कहा कि यह बयान न केवल सनातन परंपरा का अपमान है,बल्कि यह देश की सांस्कृतिक जड़ों पर हमला है। जो व्यक्ति अपनी ही सभ्यता और संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकता,उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री का यह बयान देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और इसके लिए उन्हें तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,अमरेंद्र सिंह मुन्ना,अंजुला मुर्मू,सीताराम पाठक,विवेकानंद राय,धर्मेंद्र सिंह,मार्शल ऋषिराज टुडू,बबलू मंडल,मृणाल मिश्रा,गुंजन मरांडी,रमेश मुर्मू,अविनाश सोरेन,नवल किस्कू,गोपीनाथ दत्ता,दीप्तांशु कोचगवे,कुश पाल सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

You missed