बिहार में 5000 डाक्टर की होगी जल्द नियुक्ति
(संजय कुमार विनित)
बिहार में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्द ही शुरू होने की संभावना है। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान मो. फारूक के प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी कि बिहार में पांच हजार से अधिक डॉक्टरों की बहाली जल्द होगी। इनमें 3623 विशेषज्ञ चिकित्सक, 667 सामान्य एवं 808 दंत चिकित्सक शामिल हैं और नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।
Advertisements

Advertisements

नियुक्ति संबंधित प्रक्रिया के संबंध में मंत्री ने सदन में बताया कि इसके लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आयोग के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। आयोग से योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद उपलब्धता के आधार पर अविलंब नियुक्ति की जायेगी।
Related posts:
सरायकेला : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्दे...
खरसावां में स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की देखभाल में लापरवाही का आरोप,जिला के उपायुक्त से शिकायत...
गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया बैठक मुख्य समसरोह स्थल पुलिस लाईन दुम...
