
अनगड़ा-ओरमांझी में मत्स्य किसानों को 60 लाख मछली जीरा वितरित

राँची/अनगड़ा । खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर जिला मत्स्य पालन विभाग द्वारा अनगड़ा और ओरमांझी क्षेत्र के मत्स्य किसानों के बीच 60 लाख मछली जीरा (मछली के बीज) वितरित किए गए।
जिला कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं भूमि संरक्षण विभाग, रांची के विधायक प्रतिनिधि सचिन नायक ने किसानों को मछली जीरा प्रदान किया और इसे तालाबों में छोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल उच्च गुणवत्ता वाले मछली जीरा देकर मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर खिजरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मुंडा, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, युवा नेता अजय उरांव, खिजरी पूर्व युवा अध्यक्ष जितेंद्र महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश उरांव, प्रखंड महासचिव सोनू उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
—
Related posts:

