Spread the love

पूड़ीसिली चौक के पास सड़क हादसा में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

Advertisements
Advertisements

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के डो़बो–कान्दरबेड़ा सड़क स्थित पुड़ीसिली चौक के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा से कान्दरबेड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान जमशेदपुर से अपने ड्यूटी के लिए कान्दरबेड़ा फ्लाइवर के पास स्थित टाटा हेटाची कंपनी जा रहा स्कूटी सवार उसकी चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी और गलत दिशा से आने के कारण स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कार के नीचे फंसकर कर घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही टाटा हिताची के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल व्यक्ति को उठाकर उपचार के लिए टीएमएच अस्पताल भिजवाए ।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह सड़क टर्निंग होने के कारण तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण ही यह दुर्घटना हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और घटनास्थल पर कपाली पुलिस पहुंची पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि विस्तारित जानकारी के लिए कपाली ओपी प्रभारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई

You missed