Spread the love

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास में आए 600 आवेदन…

काठीकुंड: झंटू पाल

Advertisements
Advertisements

काठीकुंड: वर्तमान झारखंड सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिल सके जिसके लिए राज्य के हर पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। शनिवार को काठीकुंड प्रखंड के कालाझार पंचायत अन्तर्गत मूडभंगा गांव के मैदान में आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रतिनिधि जॉन सोरेन, अंचल अधिकारी अमर कुमार, मुखिया स्थेर मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हाजी अब्दुल जब्बार अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबूआ आवास तथा सर्वजन पेंशन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, बिजली, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण योजना समेत अन्य स्टॉल लगाए गए।

मौजूद आधिकारी और जन प्रतिनिधि के द्वारा झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना के बारे मौजूद लाभुकों जानकारी दिया गया। मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि शाहिद अंसारी, पंचायत सचिव रमेश हेंब्रम,रोजगार सेवक सीतल उपाध्याय , सफीक आलम, दिलीप, मोकिम अंसारी,समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।।