ByArjun Kumar Parmanik

Feb 16, 2025
Advertisements

महाशिवरात्रि को लेकर विकास  समिति का बैठक संपन्न

बहरागोड़ा संवाददाता : देबाशीष नायक

बहरागोड़ा । महाशिवरात्रि को लेकर चित्रेश्वर मंदिर सेवायत संघ एवं विकास समिति द्वारा रविवार को  एक बैठक का आयोजन किया गया । समिति के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर के अंदर कोई भी भक्त दिप नहीं जलाएगा । बता दें कि विगत वर्ष एक महिला के साड़ी के आंचल में दीप जलाते वक्त जल गया था इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया । जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के पश्चात कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.  समिति के द्वरा जल्द ही डिप्युटी कमिश्नर को चिठ्ठी दिया जाएगा ताकि लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन हो सके.मंदिर का रंगाई पर जोर देने की बात हुआ ताकि शिवरात्रि के पूर्व पूर्ण हो सके.मौके पर  अमरेश रथ,खगेंद्र सतपती,दिलीपानंद गोस्वामी,शक्तिपद बारीक,सामु लेंका,सुशांत पात्र व अन्य उपस्थित रहे।