
चांडिल में कांग्रेस का बीएलए नियुक्ति व अभिनंदन समारोह, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा



चांडिल अनुमंडल के गोल्डन व्यू होटल में कांग्रेस पार्टी की ओर से बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) नियुक्ति को लेकर विशेष चर्चा एवं अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा के दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नव मनोनीत कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण दे का अभिनंदन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण दे ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
मौके पर जिला महासचिव मनमोहन सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जिपा लाल सिंह मुंडा, चांडिल अनुमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्ष, तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

