Advertisements

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में 8742 अभ्यर्थी हुए शामिल…
सरायकेला संजय मिश्रा:सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को 27 परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. जिसमें कुल 8742 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 4914 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
Advertisements

जहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी. सभी परीक्षा कक्ष में जैमर की भी व्यवस्था की गई थी ताकि अभ्यर्थी मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाए. प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी तैनात किए गए थे.
Related posts:
SARAIKELA NEWS : शिक्षक देंगे मध्याह्न भोजन में खर्च का ब्योरा कुकिंग कॉस्ट की राशि जाएगी सीधे भेंडर...
देवस्नान पूर्णिमा पर हरिभंजा में 108 पवित्र कलशों के जल से महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व ...
चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान चलाकर आम लोगों एवं युवाओं को नशा से दूर रहने की अप...

