Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान चलाकर आम लोगों एवं युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की गई

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकलकर मंगलवार को नशा मुक्त अभियान चलाया गया. इस अभियान में शांति समिति के सदस्य और समूह की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया. जागरूकता अभियान को लेकर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने आम लोगों एवं युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की. कहा कि नशा से सिर्फ नाश होता है. आज कल के युवा वर्ग शराब, गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन कर अपना घर परिवार को बर्बाद कर रहे हैं. नशा के कारण समाज में भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नशा से दूर रहे और शिक्षित होने के साथ साथ एक चरित्रवान इंसान बने. अभियान के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर एसडीपीओ अजीत कुजूर, डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन, बीडीओ आरती मुंडा, नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, तमाल महाकुड़, दिनेश सिंह, मोहम्मद गुलाब, रवींद्रनाथ मिश्रा, अभय महंती, मुरारी लाल शर्मा, बलराम महतो, बुलबुल मंडल, रेणुका महतो, मौशमी मल्लिक, मिन्हाज अख्तर, अरुण महतो आदि उपस्थित थे.