Advertisements

बहरागोड़ा में देव संस्कृति विद्यालय हरिद्वार द्वारा 9 कुंडी गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजित
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड क्षेत्र मे देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मास्टर इन यौगिक साइंस एंड ऑल्टरनेटिव थेरेपी के तीन छात्राएं सामाजिक परिवीक्षा पर आए हुए हैं। सुश्री वरुणि कंसाना,सुश्री खुशी कुंटल और सुश्री नैन्सी चैतीबार ने +2 उच्च विद्यालय खाड़ामौदा और खाड़ामौदा ग्राम पंचायत मैदान में 09 कुंडी गायत्री महायज्ञ सह दीप यज्ञ का कार्यक्रम किया। और +२ स्कूल खारामौदा में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बच्चों को योगा और विभिन्न थेरेपी,नैतिक शिक्षा, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया। छात्रों को नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए बच्चों को सिखाया कि कैसे ये जीवन में सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। समय प्रबंधन और तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान के दौरान बच्चों को व्यस्त जीवन में संतुलन बनाए रखने और तनाव को सकारात्मक तरीके से संभालने के तरीके समझाए गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बच्चों को छोटे-छोटे प्रयासों जैसे पौधे लगाना और प्लास्टिक का उपयोग कम करना सिखाया गया। इसके अलावा, नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान देते हुए नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचने के उपायों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री कमल परिहारि और साथ ही विद्यालयों के सहायक शिक्षक भी मौजूद रहे। एवम् गायत्री महायज्ञ में श्री रतिकांत शीट, हरिपद पॉल, मोनो गिरी,शामो बारीक,श्री विदेह रंजन शीट, गुरुदेव महतो,मानिक सरदार,श्री कमल मंडल,अनिल भगत सह हजारों संख्या में तमाम ग्रामबासी शामिल हुए।

