Advertisements
Spread the love

गोविंदपुर पंचायत में आयोजित हुआ आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम; ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए 313 आवेदन।

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में सोमवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 438 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 313 आवेदन मौके पर ही निष्पादित किया गया।

 

आवेदनों में मुख्य रूप से आपूर्ति विभाग के 45, सामाजिक सुरक्षा के 92, मनरेगा के 7, आवास योजना के 17, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 180, श्रम विभाग के 38, जेएसएलपीएस के 27, बिजली विभाग के 2 एवं अन्यान्य 10 आवेदन प्राप्त हुए। सोमवार के कार्यक्रम में फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत कुकी पाड़ेया को ₹10000 का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावे पेंशन योजना के तहत 2 निराश्रित एकल महिला का पेंशन स्वीकृत किया गया। तत्काल शिविर में ही सुखमति बारी तथा भानुमति मझिआईन को पेंशन स्वीकृति का पत्र प्रदान किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार व अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा समेत प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed