Advertisements
Spread the love

मोबाइल छिनतई करने के आरोपी सलामत अंसारी को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

सरायकेला। मारपीट कर मोबाइल छिनतई करने के फरार आरोपी सलामत अली को गिरफ्तार कर कपाली ओपी पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जुल्फिकार अली ने बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सलामत अंसारी फरार चल रहा था। जिसे मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। और उसके पास से छिनतई किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।