जनता मिलन में उपायुक्त ने 35 फरियादियों की सुनी फरियाद…..
सरायकेला। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला समाहरणालय के उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता मिलन आयोजित किया गया।
Advertisements

Advertisements

जिसमें उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिलेभर के दूरदराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए तकरीबन 35 फरियादियों की समस्याएं आवेदन के माध्यम से सुनी। बारी बारी से फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदन से टैग कर फोन कॉल के माध्यम से उनके शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि संबंधित मामले, आवास, सड़क एवं जल मीनार सहित अन्य कई मामले लाए गए।
Related posts:

