Advertisements
Spread the love

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला। जिले के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मानिक हांसदा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन एवं 12 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत grade-2 में प्रोन्नति देने तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति में 1,2,5 मिनट के विलंब को अनुपस्थित मानकर आकस्मिक अवकाश का सामान जन करने तथा वेतन काटने संबंधी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों का grade-2 में प्रोन्नति एवं बाकी समस्याओं का निराकरण के लिए मोबाइल के माध्यम से उचित निर्देशन दिए। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान सचिव अमित कुमार महतो, उपाध्यक्ष अजीत गोराई, सचिव गुरु प्रसाद महतो, बासुदेव महतो, जवाहर लाल महतो, सुशील कुमार एवं मनमोहन मौजूद रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?