Advertisements

विधायक प्रतिनिधि व जिप सदस्य ने जल मीनार का किया शिलान्यास
मुरी (संदीप पाठक) :- प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत के सोसोबेड़ा गांव में गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह व जिप सदस्य वीणा देवी ने संयुक्त रूप से जलमीनार का शिलान्यास किया। जिला परिषद के 15वें वित्त के योजना से 4000 लीटर क्षमता वाली सौर ऊर्जा आधारित जलमीनार निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि, जिप सदस्य एवं जितेंद्र बड़ाइक के द्वारा बृंद्ध जनों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। जयपाल सिंह ने कहा कि विधायक सुदेश महतो का लक्ष्य है कि हर घर में नल से पेयजल आपूर्ति हो। मौके पर मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद अब हमारे गांव को शुद्ध पेलजल मिल पाएगा । इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक एवं जीप सदस्य के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जितेंद्र बड़ाईक, लीलामणि देवी, चांद मनी देवी, सोमवारी देवी, बुटन देवी, सुभद्रा देवी, रोजो बाला देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, दुखनी देवी, सीताराम महतो, गुरु चरण महतो, कालीचरण गोंझु, विशेश्वर गोंझु, गोपाल गोंझु, मणिलाल गोंझु, अशोक गोंझु, रंजीत मुंडा, सोना मुंडा, रामेश्वर महतो, लकी चरण महतो, फुल सिंह महतो, दिलीप महतो, अभिषेक गोंझु समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
Related posts:
चाकुलिया: हर करम अपना करेंगे सांवरे तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देंगे सांवरे तेरे लिए, श्याम बाबा क...
RANCHI NEWS : मनप्रीत सिंह हत्याकांड में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 27 जून तक सरकार को शपथ पत्र सौंपन...
सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुल 591067 लाख मतदाता दो लोकसभा संसदीय क्षेत्र खूंटी एवं सि...

