Advertisements

राजबांध के इमामबाड़ा क्षेत्र में हुई विशेष साफ-सफाई……
सरायकेला। स्वच्छ सरायकेला स्वस्थ सरायकेला को लेकर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय द्वारा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 स्थित राजबांध के इमामबाड़ा क्षेत्र में इसे साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों ने नालियों, सड़क एवं सड़क के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की। मौके पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा स्थानीय लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें ठोस अपशिष्ट सामग्री नालियों में नहीं डालने की अपील की गई।
Advertisements

Related posts:
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन समेत विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय राष्ट्रगान हेतु दल चयनित
सम्मान समारोह का आयोजन,पूरा विद्यालय परिवार ने उनके स्वास्थ्य मंगलमय दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की....
SARAIKELA NEWS : आगामी 4 दिसंबर को काशी साहू कॉलेज सरायकेला में लगने वाले निशुल्क मेगा हेल्थ की तैया...

