Advertisements

साप्ताहिक हाट में लगा वैक्सीनेशन एवं कोरोना जांच शिविर….
सरायकेला। सरायकेला में शुक्रवार को लगे साप्ताहिक हाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के तत्वाधान ओपन कोरोना जांच शिविर एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा की देखरेख में आयोजित किए गए उक्त शिविर में साप्ताहिक हाट साप्ताहिक पहुंचने वाले लोगों को जागरूक करते हुए कुल 50 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें कोवाशील्ड एवं को-वैक्सीन के वैक्सीनेशन किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के रवि मिश्रा, श्याम सुंदर महतो, विष्णुकांत महतो, राजेश वर्मा, अंबिका कुमारी, सेवती लकड़ा एवं प्रमोद दास द्वारा वैक्सीनेशन के साथ-साथ 50 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला : डीडीसी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक...
सरायकेला - खरसावां : मीरूडीह चौक पर सिद्धू-कान्हू प्रतिमा को नमन, हूल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Saraikela बिन मौसम बारिश ने सालडीह गांव का जनजीवन किया व्यस्त, बरसात में स्थिति और भयावह होने की संभ...

