
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा 60 असहायों के बीच बांटे गए कंबल……..
सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मुंंडाटांड पंचायत के धातकीडीह , लक्ष्मीपोश, मुंंडाटांड, उलीडीह के ग्रामीणों के बीच आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला खरसावांं द्वारा 60 जरूरतमन्द लोगोंं के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर रमेश मुदी ने कहा हम जब कुछ भी देते है और बदले में कुछ प्राप्ति की प्रत्याशा नही रखते है वह हुई सेवा। हम जिस भी अवस्था मे क्यो न हो गृहस्थ जीवन या सन्यास जीवन मे नर को नारायण भाव से सेवा करनी होगी । आनन्द मार्ग का उद्देश्य “आत्म मोक्षार्थम जगत हितायच”। आत्म मोक्षार्थम अर्थात आंतरिक सेवा अपूर्ण व्यष्टिगत जीवन को पूर्णत्व या अमृत्व की ओर ले जाती है और बाह्य सेवा जगत के कल्याण की पथ पर ले जाती है एवं इससे मन शुद्ध मन से ईश्वर प्रसन्न होते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तपन डोगरा, ग्रामप्रधान अशोक महतो गोपाल महतो ,रबिन्द्र महतो इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Related posts:

