Spread the love

ब्राउन शुगर के लत्ती युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

दोषी कौन !

सरायकेला। जहरीला नशा ब्राउन शुगर की लत ने एक 21 वर्षीय युवक शंकर गोडसोरा की जान ले ली। युवक शंकर ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले के संबंध में मृतक युवक के भाई ने बताया कि शंकर गोडसोरा ब्राउन शुगर का आदी था। लेकिन घरवालों की दबाव में एक सप्ताह से ब्राउन शुगर लेना छोड़ दिया था।

Advertisements
Advertisements

परंतु इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। उलूल जुलूल हरकत करने लगा था। मृतक के भाई ने बताया कि बीते रविवार को उसकी मानसिक स्थिति काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे घर में बंद कर दिया गया। सोमवार की सुबह देखा कि शंकर खिड़की के सहारे फंदे से झूल रहा है। जिसके बाद इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी गई। जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नशे के सौदागर या मौत के सौदागर  :-

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नशे के सौदगार युवाओं के बीच मौत बांट रहे हैं ….देखे रिपोर्ट…..

ब्राउन शुगर की लत से हुई शंकर की मौत या फिर आत्महत्या जानने सुनने वालों के लिए मात्र एक घटना सा है। परंतु इस नशे का जहर युवा पीढ़ी में विशेषकर फैल रहा और फैलाया जा रहा है। बीते कुछ महीनों से ब्राउन शुगर जैसे जहरीले नशे का हब बन चुका आदित्यपुर क्षेत्र में आए दिनों इसके कई कारोबारियों की धरपकड़ की खबर भी रही है। बताया जा रहा है कि यदि जल्द ही ऐसे नशे की मौत के कारोबार पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाला समय बीमार युवा पीढ़ी के रूप में समाज के सामने होगा।

You missed