मकर संक्रांति के अवसर पर राजावाटी में हुआ मकर मिलन समारोह….
सरायकेला। मकर संक्रांति के अवसर पर सरायकेला राजावाटी में मगर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने महाराजा आदित्य प्रताप सिंहदेव के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
Advertisements

Advertisements

मौके पर उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर जेमा साहिबा, शिक्षाविद नीलांबर सिंहदेव, शिक्षक तरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुमन धीर सामंत, इंजीनियर रूपेश सिंहदेव, इंजीनियर रितेश सिंहदेव, इंजीनियर अभिजीत सिंहदेव, गणेश सिंहदेव, सुमित सिंहदेव, अविनाश सिंहदेव, अमित सिंह, प्रीतम सिंहदेव, विशाल कर एवं सुमन दाश द्वारा भी महाराजा आदित्य प्रताप सिंहदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। और एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई।
Related posts:

