Advertisements

समाज के विकास के लिए सभी एकजूट हो : रविंद्र मंडल…..
सरायकेला: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत पदमपुर गावं में शुक्रवार को समाजसेवी सुकरु मंडल की अध्यक्षता में सुंडी समाज की बैठक हुई।
Advertisements

बैठक में सामाजिक मुद्दो पर विचार विमर्श करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगो को एकजूट होने की अपील की गयी। बताया गया सुंडी समाज के संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी लोगो को एक मंच पर आकर एकजूट होना होगा। राष्ट्रीय सुंडी समाज के झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र मंडल ने समाज के लोगो को टुसू पर्व एवं मंकर संक्रांति की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा त्योहार हमारी परंपरा व संस्कृति है।
जिसका संरक्षण आवश्यक है। मौके पर समाज के कमल लोचन मंडल,लक्ष्मण मंडल,दुर्योधन मंडल,हरिहर मंडल,गजेन्द्र मंडल,दिलीप मंडल व आशीष मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।
Related posts:
चांडिल के भुइयांडीह में आजसू पार्टी ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, श्रद्धांजलि सभा में गूंजे समान...
रामगढ़:नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला प्रथम स्थान...
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने निर्माणाधीन भव्य विवाह भवन एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल क...

