Spread the love

बाइक के अनियंत्रित होकर खेत में घुसने से बाइक सवार युवक

हुआ गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरुडीह के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिसमें ज्ञानी प्रधान नामक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसी बाइक पर सवार 25 वर्षीय आकाश मंडल एवं 27 वर्षीय पिंटू गोराई को मामूली चोट आई है। घटना शनिवार की शाम 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ज्ञानी प्रधान खरसावां प्रखंड अंतर्गत नारायणडीह का रहने वाला है। वह अपने दो दोस्त गम्हरिया निवासी आकाश मंडल एवं पिंटू गोराई को आखान यात्रा पर खाने के लिए घर बुलाया था। तीनों दोस्त खाना खाने के बाद एक बाइक पर खरसावां की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक अत्यधिक स्पीड रहने के कारण खेत में घुस गई। ज्ञानी प्रधान को गला एवं आंख में गंभीर चोट लगी है।

Advertisements
Advertisements