Advertisements

आखान यात्रा पर हल पुन्हा कर किसानों ने वार्षिक खेती का
शुभारंभ किया…..
सरायकेला। आखान यात्रा के शुभ अवसर पर किसानों द्वारा परंपरागत कृषि परंपरा हल पुन्हा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्नान ध्यान कर हल एवं बैलों को भी नहला धोकर किसान खेत में गए। जहां इष्ट देव की आराधना करते हुए खेत में तीन चक्कर हल चलाए। इसके बाद किसान हल और बैल को लेकर वापस घर लौटे। जहां घर की गृहणी द्वारा किसान एवं हल बैल का स्वागत करते हुए पैर धोया गया। इस अवसर पर हल का टीका चंदन करते हुए बैलों का चुमावन किया गया। साथ ही पीठा पकवान भी खिलाएं गए। मौके पर समस्त किसान परिवार द्वारा अपने इष्ट से अच्छे वार्षिक कृषि के लिए प्रार्थना की गई।
Related posts:
जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा से ही बलिदान का रहा है, मनोज झा अपना मानसिक संतुलन का इलाज ...
SARAIKELA NEWS : नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता क...
Ranchi : स्व. पूर्णचंद गुप्त की जयंती के अवसर पर नामकुम बाजार के गरीबों व असहायों महिला-पुरूष के बीच...

