Advertisements
Spread the love

चिड़िया पहाड़ में शहीद दुखिया मुर्मू को थाना प्रभारी एवं

पुलिस बल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि……

सरायकेला। नक्सली घटना में 21 जनवरी 2015 को शहीद हुए राजनगर प्रखंड के वीर शहीद स्व.दुखिया मुर्मू को उसके पैतृक आवास चिड़िया पहाड़ गांव में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राजनगर थाना प्रभारी ने उनके समाधि स्थल एवं उनके स्मारक पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये। वहीं शहीद के परिजनों ने भी नम आंखो से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटेलाल महतो ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी 2015 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर के फुटबॉल मैदान में टुसु मेला में नक्सली एरिया कमाण्डर सुपाई टुडू एवं कुंवर मुर्मू अपने दस्ते के साथ आये हुए है। सूचना के सत्यापन के क्रम में पुलिस दल द्वारा उग्रवादियों की घेराबंदी की जाने लगी।

इसी बीच उग्रवादियों द्वारा पुलिस दल को लक्षित कर फायरिंग की जाने लगी। मेले में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से पुलिस दल द्वारा जवाबी हमला बहुत सावधानी से किया गया। इसी दौरान आरक्षी/2561 दुखिया मुर्मू के सिर पर गोली लगने से वे वीरगति को प्राप्त हो गये। तब से प्रतिवर्ष उनके पैतृक आवास चिड़िया पहाड़ में उनके समाधि स्थल एवं स्मारक में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने 21 जनवरी को पहुंचते हैं। इसी के तहत शुक्रवार को भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं मौके पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटे लाल महतो राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल उपस्थित रहे।

You missed