Advertisements
Spread the love

रविवार को जिले में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 472.

सरायकेला। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 1042 सैंपल के जांच के क्रम में रविवार को जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पूर्व के 53 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।

Advertisements

इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या 472 हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि रविवार को पाए गए 12 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में से सरायकेला प्रखंड से एक, चांडिल प्रखंड से एक और गम्हरिया प्रखंड से 10 मरीज शामिल हैं। मौके पर उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। अति आवश्यक कार्य से बाहर निकलने की क्रम में शारीरिक दूरी और फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। यह भी सुनिश्चित करें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोविड-19 टीका ले लिए हैं।

You missed